21 सितम्बर को शारदीय नवरात्रि होंगे शुरू, ये है घट स्थापना का शुभ मुहूर्त
Navratri 2019: जानिए नवरात्रि के 9 दिनों में क्या करें और क्या नहीं करना चाहिए?
Janmashtami 2019: जानिए कब है जन्माष्टमी 23 या 24 अगस्त, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त
Sawan 2019: इस दिन पड़ेगा पहला सोमवार, जानिए- व्रत कथा-पूजन विधि
Sawan 2019: इस दिन से शुरू होगा सावन, जानिए- व्रत कथा-पूजन विधि

शारदीय नवरात्रि इस बार 21 सितंबर गुरुवार से शुरू हो रहे हैं। प्रतिपदा तिथि में सुबह सात बजकर अठतीस मिनट पर घटस्थापना का शुभ मुहूर्त है। अश्विन शुक्ल प्रतिपदा से नवमी पर्यन्त नवरात्रि व्रत व दुर्गा पूजन किया जाता है। देहरादून में कई स्थानों पर दुर्गा पूजाएं और जागरण के कार्यक्रम होने हैं। मंदिरों में एक बार फिर से उत्सव का माहौल रहेगा।
नवरात्रियों तक व्रत करने से नवरात्रि व्रत पूर्ण होता है। शारदीय नवरात्रि शक्ति उपासना का समय है। देवी व्रतों में कुमारी पूजन जरूरी बताया गया है। 2 से 10 साल तक की कन्याओं को देवी मानकर उनको भोजनादि से तृप्त किया जाता है। विद्वानों के अनुसार इन दिनों भू शयन, ब्रह्मचर्य पालन, क्षमा, दया, उदारता पूर्वक रहने, क्रोध, लोभ, मोह का त्याग कर नवमी व्रत का पारण करें तो इससे देवी प्रसन्न होती है।
ज्योतिषाचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार 21 सितंबर को सुबह 10:25 बजे तक प्रतिपदा तिथि रहेगी। रात 11:23 बजे तक हस्त नश्रत्र रहेगा। हस्त नश्रत्र और अभिजित मुहूर्त, द्विस्वभाव लग्न में कलश स्थापना शुभ मानी जाती है। अभिजित मुहूर्त सुबह 11:46 से 12:34 बजे तक रहेगा। सुबह 7:38 से 8:10 बजे तक कन्या लग्न और 12:50 से 1:42 बजे दोपहर तक धनु लग्न में कलश स्थापना (जौ बोना) अधिक शुभ रहेगा। ये समय सभी तरह से दोष मुक्त है। इसके बाद 3:16 बजे तक राहुकाल रहेगा।