OMG! बॉडी में तेल का इंजेक्शन लगाकर बनाई ऐसी बॉडी, लगता है हल्क
ये दोनों बहनें नहीं, बल्कि मां-बेटी हैं, तस्वीरें देख चौक जायेंगे आप
इन्हें देखकर लोगों के छूट जाते हैं पसीने, लोग कहते हैं लेडी हल्क
अलग दिखने के लिए करती हैं हर महीने 80 हजार खर्च, अब दिखती है एसी
ये है दुनिया की सबसे सुन्दर काली लड़की एक बार ज़रूर देखिये तस्वीरें
माइनस 38 डिग्री सेल्सियस में बिकीनी पहनकर बर्फ के पानी में उतरे लोग
पसलियां निकलवाने वाला दुनिया का पहला आदमी, डॉल जैसा दिखने के लिए करोड़ों खर्च कर चुका है






आज तक आपने कई बॉडी-बिल्डर्स की फोटोज देखी होगी। किसी ने एक्सरसाइज करके बॉडी बनाई तो किसी ने स्टेरोइड्स का सहारा लिया। लेकिन आज हम आपको जिस इंसान के बारे में बताने जा रहे हैं, उसने मात्र 10 दिनों में अपने डोले 10 इंच बढ़ा लिए, वो भी बगैर एक्सरसाइज किए।
रूस के रहने वाले 21 साल के किरिल टेरेशिन ने सिर्फ 10 दिनों में हल्क जैसी बॉडी बना ली। क्या आप जानना नहीं चाहेंगे, उन्होंने ऐसा कैसे किया? इसके लिए उन्होंने सिन्थॉल इंजेक्शंस लेना शुरू किया। इन इंजेक्शंस की वजह से उनके मसल्स काफी बड़े हो गए हैं। सिन्थॉल इंजेक्शंस काफी खतरनाक होती हैं। इसके ओवर डोज से मौत तक हो सकती है। लेकिन किरिल ने जिम में घंटों पसीना बहाने की जगह अपने बांह में सिन्थॉल इंजेक्शंस लेने शुरू कर दिए। उन्होंने जून के आबाद आर्मी छोड़ बॉडी बनानी शुरू की। पहले वो एक्सरसाइज करते थे लेकिन फिर उन्होंने हर दिन अपने बांह में 250 मिली लीटर सिन्थॉल इंजेक्ट करना शुरू किया। लेकिन इसके नतीजों से वो संतुष्ट नहीं थे। इसलिए अब वो हर दिन करीब एक लीटर सिन्थॉल इंजेक्ट करते हैं।
इंजेक्शंस लेते हुए शुरुआत में उन्हें 40 डिग्री बुखार आ गया था। वो बिस्तर पर पड़ गए थे। उन्हें ऐसा लगने लगा था कि अब उनकी जान नहीं बच पाएगी। लेकिन फिर धीरे-धीरे सब नॉर्मल हो गया। किरिल के मुताबिक, इंजेक्शंस लेने के बाद उनका वजन बढ़ गया है। लेकिन इस बॉडी से उनकी ताकत नहीं बढ़ी क्योंकि इंजेक्शन के कारण सिर्फ उनके बाइसेप्स फूल गए हैं। डॉक्टर्स इस इंजेक्शन को अवॉयड करने की सलाह देते हैं, फिर भी कई लोग बॉडी बनाने के लिए इसका प्रयोग धड़ल्ले से करते हैं।
किरिल ने अपनी बॉडी की कई फोटोज सोशल साइट्स पर शेयर की है। जहां कई लोगों ने इन्हें इस इंजेक्शन का और यूज ना करने की सलाह दी है। लेकिन अभी किरिल अपने बाइसेप्स को और बड़ा करना चाहते हैं। इसलिए फिलहाल उनका इन इंजेक्शंस को ना लेने का कोई इरादा नहीं है।