हैदराबाद में 23 साल की लड़की की चाकू से गोद कर हत्या, मैरिज प्रपोजल ठुकराने से नाराज था आरोपी
मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस: 11 साल बाद फैसला, स्वामी असीमानंद समेत सभी आरोपी हुए बरी
आंध्र प्रदेश के विशेष दर्जे की मांग पर आज राज्यव्यापी बंद, सुबह से सड़कों पर प्रदर्शनकारी
एनडीए से अलग होने पर अमित शाह ने चंद्रबाबू नायडू को चिट्ठी लिख सुनाई खरी-खोटी
चंद्रबाबू नायडू, जगनमोहन, पवन कल्याण में अविश्वास प्रस्ताव पर श्रेय लूटने की मची होड़
NDA को बड़ा झटका, TDP ने समर्थन वापस लिया, संसद में अविश्वास प्रस्ताव भी लाएगी

हैदराबाद के मूसापेट इलाके में एक सेल्स प्रमोटर लड़की की उसके ही रूम में हत्या कर दी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी का नाम अनंत बताया गया है। बताया जाता है कि उसने बी. जानकी नाम की इस लड़की के सामने शादी का प्रपोजल रखा था। लड़की के इनकार करने से वो नाराज था। जानकी की हत्या उसके ही रूम में की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना मंगलवार देर रात की है। लड़की हैदराबाद के मूसापेट इलाके के एक मकान में किराए से रहती थी। उसके साथ एक और लड़की भी रहती थी। मीडिया रिपोर्ट्स में मारी गई लड़की का नाम बोनू जानकी (23) बताया गया है। वो आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के राजम की रहने वाली थी और कुछ महीने पहले ही नौकरी की तलाश में हैदराबाद आई थी। जानकी यहां के एक सुपरमार्केट चेन में सेल्स प्रमोटर थी। आरोपी भी उसके साथ ही काम करता था। जानकी को जब हॉस्पिटल लाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
जानकी की फ्रेंड ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि आरोपी अनंत कई दिनों से जानकी को परेशान कर रहा था। वो कई बार उनके घर भी आता था। बताया जाता है कि मंगलवार रात जानकी की फ्रेंड जब घर पहुंची तो वहां उसने जानकी को फर्श पर गिरे देखा। आसपास खून फैला था। पुलिस को जानकारी दी गई।
जांच और जानकी की फ्रेंड के बयान के बाद पुलिस ने अनंत नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आगे जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, जानकी के रिश्तेदारों ने भी अनंत के बारे में जानकारी दी थी। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले उसने जानकी को शादी ना करने पर नतीजे भुगतने की धमकी भी दी थी।